फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: कश्मीर विश्वविद्यालय गुरुवार को करेगा यूथ 20 परामर्श बैठक की मेजबानी, LG करेंगे उद्घाटन

Wed, 10 May 2023 03:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कश्मीर विश्वविद्यालय 11 मई को अपने केंद्रीय परिसर हजरतबल में यूथ 20 परामर्श बैठक की मेजबानी कर रहा है। जलवायु परिवर्तन और आपदा की तीव्रता को घटाना विषय है।
विज्ञापन
कश्मीर विश्वविद्यालय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर विश्वविद्यालय(केयू) के कुलपति प्रोफेसर नीलोफर खान ने बताया कि कश्मीर विश्वविद्यालय 11 मई को अपने केंद्रीय परिसर हजरतबल में यूथ 20 परामर्श बैठक की मेजबानी कर रहा है। जलवायु परिवर्तन और आपदा की तीव्रता को घटाना विषय है। यह जी 20 के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा इसका शुभांरभ करेंगे।

विज्ञापन


भारत ने एक दिसंबर 2022 को एक वर्ष की अवधि के लिए यानी 30 नवंबर, 2023 तक जी20 की अध्यक्षता ग्रहण की है। इसकी अध्यक्षता के लिए भारत का विषय ''वसुधैव कुटुम्बकम'' की सांस्कृतिक मूल्य प्रणाली पर स्थापित है। इसका विषय: ''एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य होगा। जी-20 प्रेसीडेंसी के ढांचे के तहत युवा मामले विभाग, भारत सरकार युवा 20 शिखर सम्मेलन-2023 का आयोजन करने जा रहा है। 11 मई 2023 को उद्घाटन समारोह में जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा और कुलाधिपति कश्मीर विश्वविद्यालय राजीव राय भटनागर मौजूद होंगे।

वाई 20 युवाओं को जी 20 प्राथमिकताओं पर अपने दृष्टिकोण और विचार व्यक्त करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। यूथ 20 समिट-2023 के तहत आगामी कुछ महीनों के लिए स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, शहरी स्थानीय निकायों और पेशेवर संघों, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में विभिन्न चर्चाओं के साथ-साथ पांच वाई-20 विषयों पर परामर्श होगा।
विज्ञापन


कश्मीर विश्वविद्यालय देश के सबसे प्रतिष्ठित और सबसे पुराने शिक्षण संस्थानों में से एक है। यूथ 20 परामर्श 10 से 11 मई, 2023 तक कश्मीर विश्वविद्यालय, श्रीनगर में आयोजित किया जाना है। 11 मई को थीम पर मुख्य पैनल चर्चा होगी।

ईएमएमआरसी ऑडिटोरियम कश्मीर विश्वविद्यालय में प्री-इवेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वाइस चांसलर ने कहा कि खुली चर्चा और इंटरैक्टिव सत्र युवाओं को एक मंच प्रदान करेगा, जो आने वाली चुनौतियों का समाधान करने और विकास पर अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि इन चर्चाओं के इनपुट के आधार पर यूथ 20 समिट के लिए एक दस्तावेज तैयार की जाएगी।

प्रोफेसर नीलोफर खान ने कहा कि विश्वविद्यालय को बैठक की मेजबानी करने का ऐतिहासिक अवसर मिला है। आयोजन की तैयारियों के लिए कई समितियों का गठन किया गया है। आयोजन में केंद्र सरकार, यूटी प्रशासन के गणमान्य व्यक्ति, जी20 देशों के युवा नेता और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वक्ता शामिल होंगे। 

कुलपति ने कहा कि आयोजन को अधिक समावेशी और परिणामोन्मुख बनाने के लिए केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विश्वविद्यालयों से प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम में विषय से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर चार पैनल चर्चाएं होंगी। यह बैठक युवाओं के आगे आने और उनके विचारों को साझा करने का एक अवसर है। इसमें वह जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में कैसे अपना योगदान दे सकते हैं, इस पर बात रख सकते हैं। 

वाइस चांसलर ने कहा कि उत्पन्न विचारों को अंततः जी 20 मंच पर ले जाया जाएगा। बताया कि विश्वविद्यालय ने जलवायु परिवर्तन के विषय पर कई शोध किया है। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा पश्चिमी हिमालय में ग्लेशियर अध्ययन में उत्कृष्टता केंद्र के रूप में नामित किया गया है। उन्होंने इस बात पर भी प्रसन्नता व्यक्त की कि कश्मीर विश्वविद्यालय में जलवायु परिवर्तन पर किए गए शोध कार्य को प्रकाशित किया गया है और विश्व स्तर पर स्वीकार किया गया है।

आयोजन के महत्व को बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में बैठक आयोजित करना अकादमिक उत्कृष्टता के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए अपनी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन हमारे संकाय, शोध विद्वानों और छात्रों को उनके अकादमिक को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें