फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कश्मीर यूनिवर्सिटी के लॉ स्कूल ने निकाली नशा जागरूकता रैली

विज्ञापन
कश्मीर यूनिवर्सिटी में चलाया नशा मु​क्ति अ​भियान। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर यूनिवर्सिटी (केयू) के लॉ स्कूल ने मंगलवार को नशा जागरूकता रैली निकाली। छात्र कल्याण विभाग के सहयोग से मुख्य परिसर में 100-दिवसीय नशा मुक्त जम्मू कश्मीर अभियान’ की शुरुआत के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस पहल का उद्देश्य छात्रों के बीच नशे के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ, जिम्मेदार जीवन जीने की संस्कृति को बढ़ावा देना था। कुलपति, प्रो. नीलोफर खान ने अपने संदेश में युवाओं के बीच नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की बढ़ती चुनौती से निपटने में सामूहिक प्रयासों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के हिस्से के रूप में छात्रों ने पूरे परिसर में एक जागरूकता रैली में भाग लिया। इसमें नशामुक्त जीवन शैली के महत्व और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से निपटने में सामूहिक जिम्मेदारी के संदेश दिए गए। ब्यूरो

सोपोर में पुलिस ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश
बारामुला। चल रहे नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के हिस्से के तौर पर सोपोर पुलिस ने जिले भर में कई जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। एसडीपीओ रफियाबाद की देखरेख में पुलिस स्टेशन पंजल्ला में एक नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभावों और नशा-मुक्त समाज बनाने में सामूहिक प्रयासों के महत्व के बारे में जागरूक करना था। वहीं पुलिस चौकी पुतखा ने द हेरिटेज हाई स्कूल, हाइगाम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्रों और स्कूल के कर्मचारियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें