फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: शीतकालीन अवकाश के दौरान निजी स्कूल चला सकेंगे रेमेडियल क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर स्कूल शिक्षा निदेशालय (डीएसईके) ने मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को शीतकालीन अवकाश के दौरान रेमेडियल क्लासेस आयोजित करने की अनुमति दे दी है। एक आदेश के अनुसार डीएसईके ने कहा है कि रेमेडियल क्लासेस का संचालन केवल सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही किया जाएगा। निदेशालय ने बताया कि कश्मीर डिवीजन के मान्यता प्राप्त निजी शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों से अवकाश के दौरान अपने-अपने स्कूलों में रेमेडियल शिक्षण क्लासेस शुरू करने की अनुमति देने के लिए आवेदन प्राप्त हो रहे थे।
विज्ञापन


डीएसईके ने स्पष्ट किया कि रेमेडियल और पूरक शिक्षण अभिभावकों की पूर्व सहमति से किया जाएगा और यह पूरी तरह स्वैच्छिक आधार पर होगा। इसके अलावा कहा गया कि छात्रों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। कक्षाओं में उचित हीटिंग व्यवस्था होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें