फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन ने चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। जम्मू और कश्मीर ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन ने शुक्रवार को बारामुला में एक निर्यात जागरूकता-सह-ई-कॉमर्स ऑनबोर्डिंग अभियान का आयोजन किया। यह कार्यशाला जिला प्रशासन बारामूला ओडोप टीम, डीपीआईआईटी, एपीईडीए और गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेएम) के सहयोग से आयोजित की गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्थानीय एमएसएमई, कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी), एफपीओ और उद्यमियों को निर्यात से संबंधित योजनाओं, प्रक्रियाओं और डिजिटल वाणिज्य प्लेटफॉर्म के लाभों के बारे में समग्र ज्ञान देकर सशक्त बनाना था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उत्पादकों और कारीगरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ना था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें