फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: गुरेज में बिजली व्यवस्था बनी मजबूत, कांजलवान रिसीविंग स्टेशन का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (केपीडीसीएल) ने दूरस्थ गुरेज क्षेत्र में बिजली ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आज 33/11 केवी, 6.3 एमवीए क्षमता वाले कांजलवान रिसीविंग स्टेशन का सफलतापूर्वक उद्घाटन कर दिया गया।
विज्ञापन

आधिकारिक बयान के अनुसार यह उपलब्धि हाल ही में केपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक के नेतृत्व में मुख्य अभियंता (वितरण) एवं वरिष्ठ अधिकारियों की गुरेज यात्रा के दौरान दिए गए निर्देशों का परिणाम है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सर्दियों की तैयारियों का जायजा लेना था।



यात्रा के दौरान प्रबंध निदेशक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांजलवान रिसीविंग स्टेशन को प्राथमिकता के आधार पर चालू किया जाए। सभी बस्तियों को ग्रिड से जोड़ा जाए, पर्याप्त हाई-स्पीड डीजल (एचएसडी) का भंडारण सुनिश्चित किया जाए तथा स्मार्ट मीटरिंग को तेजी से लागू कर लोड प्रबंधन को बेहतर बनाया जाए। ये कदम विशेष रूप से इसलिए जरूरी थे क्योंकि ग्रिड स्टेशन बांदीपोरा से संपर्क टूटने पर क्षेत्र स्टैंडअलोन मोड में चला जाता है।
विज्ञापन




सीमित कार्य मौसम का अधिकतम उपयोग करते हुए बांदीपोरा विद्युत प्रखंड के कार्यकारी अभियंता एवं गांदरबल एसटीडी के कार्यकारी अभियंता ने संसाधनों को युद्धस्तर पर जुटाया और सभी लक्षित कार्य रिकॉर्ड समय में पूरे किए।

परिणामस्वरूप अब बगतोरे, रिफ्यूजी मोहल्ला, दासी बगतोरे, तर्बल, बंजरन, कांजलवान, नई बस्ती कांजलवान, इजमर्ग, जालिंदोरा, चुन्तीवारी तथा कोरंगबल सहित सभी बस्तियों को 100 प्रतिशत ग्रिड कनेक्टिविटी प्रदान कर दी गई है। पहले जहां इन क्षेत्रों में केवल 7 घंटे डीजल जनरेटर से बिजली मिलती थी, अब ग्रिड आधारित निरंतर आपूर्ति शुरू हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें