फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: पूर्व सैनिकों से मिले कमांडर, वीर नारियों के कल्याण पर चर्चा

विज्ञापन
कुपवाड़ा के करनाह में सेना का कार्यक्रम। स्रोत सेना - फोटो : Archive
विज्ञापन
- सेना ने दिग्गजों की सेवा को सराहा, ईसीएचएस सुविधा बढ़ाने और आई-कार्ड की मान्यता पर उठी मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाह। सेना और अपने दिग्गजों के अटूट रिश्ते को मजबूत करते हुए शक्ति विजय ब्रिगेड के कमांडर ने करनाह के पूर्व सैनिकों के साथ बैठक की। इस संवाद में सेना ने वीर सैनिकों की देश के प्रति अमूल्य सेवा और बलिदान को नमन किया। इस दौरान वीर नारियों के कल्याण पर भी चर्चा की गई।
इस मौके पर कमांडर ने पूर्व सैनिकों से युवाओं का मार्गदर्शन करने, सामाजिक सद्भाव बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाते रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्दी उतर जाने के बाद भी एक सैनिक का देश के प्रति फर्ज खत्म नहीं होता। पूर्व सैनिकों से जुड़ी कई अहम कल्याणकारी मांगों पर खुलकर चर्चा हुई। दिग्गजों ने ईसीएचएस यानी एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम की सुविधाओं को और बेहतर बनाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही पूर्व सैनिक पहचान पत्र को सभी जगहों पर मान्यता दिलाने का मुद्दा भी जोर-शोर से रखा गया। पूर्व सैनिकों ने शक्ति विजय ब्रिगेड का आभार जताते हुए कहा कि सेना लगातार दिग्गजों, वीर नारियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए काम कर रही है। वीर नारियों के हक और सम्मान के लिए ब्रिगेड की पहलों की भी सराहना की गई। बैठक में मौजूद सभी पूर्व सैनिकों ने एक स्वर में कहा कि वे हर मोर्चे पर सेना और देश के साथ खड़े हैं।
युवा पीढ़ी को सेना से जोड़ने और समाज में अनुशासन व देशभक्ति की भावना फैलाने के लिए वे लगातार काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें