फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: ‘लोकतंत्र बचाओ’ के बैनर तले निकाला कैंडल मार्च, वांगचुक और लेह एपेक्स बॉडी के प्रति जताई एकजुटता

विज्ञापन
लद्दाख के समर्थन में नारे लगाते हुए मोमबत्ती लिए कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के सह-अध्यक्ष। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कारगिल। कारगिल सिविल सोसाइटी ने शनिवार, 14 नवंबर को ‘लोकतंत्र बचाओ’ के बैनर तले कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान आगामी लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद चुनावों को स्थगित किए जाने पर चिंता व्यक्त की गई तथा जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और लेह एपेक्स बॉडी के प्रति एकजुटता जाहिर की गई।
विज्ञापन


शांतिपूर्ण कैंडल मार्च में सिविल सोसाइटी, राजनीतिक संगठनों, धार्मिक समूहों के सदस्यों और आम नागरिकों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों के बीच सार्थक बातचीत और लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद चुनावों से जुड़े मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान प्रतिभागियों ने लेह एपेक्स बॉडी द्वारा उठाई जा रही मांगों का समर्थन किया और सोनम वांगचुक के प्रति एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने लद्दाख के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर लेह और कारगिल के लोगों के बीच एकता बनाए रखने के महत्व पर भी जोर दिया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधि और लोकतांत्रिक संस्थाएं जनता की आकांक्षाओं की रक्षा करने, जवाबदेही सुनिश्चित करने और शासन व्यवस्था में लोगों की भागीदारी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें