फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: फिरन-डे व जश्न-ए-चिल्ले कलां का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। चिल्ले कलां की शुरुआत के मौके पर हैंडीक्राफ्ट्स एंड हैंडलूम डिपार्टमेंट ने श्रीनगर के कश्मीर हाट में शनिवार को धूमधाम से फिरन-डे का आयोजन किया। इस दौरान कश्मीर के पारंपरिक सर्दियों के पहनावे का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

कश्मीर के मंडलायुक्त अंशुल गर्ग ने फिरन-डे और जश्न-ए-चिल्ले कलां का उद्घाटन किया जो घाटी में 40 दिन की कड़ाके की ठंड की अवधि की शुरुआत का प्रतीक है। इस मौके पर डिविजनल कमिश्नर ने स्थानीय कारीगरों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का दौरा किया। यहां पारंपरिक सर्दियों के कपड़े जिनमें फिरन और कंबल शामिल थे, प्रदर्शित किए गए थे। इसका मकसद स्वदेशी हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में डिविजनल कमिश्नर ने कहा कि फिरन-डे का उत्सव चिल्लेकलां के सांस्कृतिक महत्व को दर्शाता है। इस दौरान लोग अत्यधिक ठंड से निपटने के लिए विशेष तैयारी करते हैं।
यह प्रदर्शनी दो दिनों तक चलेगी और कश्मीर हाट में पहले ही बड़ी संख्या में लोग आ चुके हैं। फिरन कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय कारीगरों की कारीगरी का प्रतीक है। उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए हैंडीक्राफ्ट्स एंड हैंडलूम डिपार्टमेंट को बधाई दी और कारीगरों को उनके कौशल और उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए सराहा।
विज्ञापन

गर्ग ने हस्तशिल्प और हथकरघा क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती भागीदारी पर भी संतोष व्यक्त किया। बर्फबारी के पूर्वानुमान के बारे में उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बर्फबारी से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।
सर्दियों में आग लगने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए अंशुल गर्ग ने आम जनता को सर्दियों के लिए डिविजनल प्रशासन द्वारा जारी फायर प्रिवेंशन एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हीटिंग और सर्दियों के उपकरणों का ऑडिट करने का निर्देश दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें