फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: चरार-ए-शरीफ में 20 करोड़ रुपये की जल आपूर्ति योजनाओं का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विधानसभा के स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने शनिवार को चरार-ए- शरीफ निर्वाचन क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत 20 करोड़ रुपये की विकसित परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस परियोजनाओं से तकरीबन 21 हजार की आबादी को इसका लाभ मिलने के साथ ही उनके घर में पानी का नल लगाकर स्वच्छ जल पहुंचाया जाएगा। वहीं इस परियोजना के तहत कई दर्जनों परिवारों को स्थायी फंकशनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन लगाए जाएंगे। इससे हर घर जल का सपना क्षेत्र के लोगों का पूरा होगा। इस परियोजनाओं से कई प्रमुख क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछाकर पानी पहुंचाया जाएगा। इस परियोजना से कैसरमुल्ला, काडीपोरा, कुलमाच, हखपोरा हप्टनार और शीर चेक सहित अन्य क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें