फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: मरीज का स्ट्रेचर पर वीडियो वायरल होने के बाद जूनियर डॉक्टर सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हंदवाड़ा के एसोसिएटेड अस्पताल के एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर को शनिवार को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो सामने आने के बाद की गई है जिसमें एक मरीज अस्पताल परिसर के बाहर एक स्ट्रेचर पर ले जाते दिख रहा है।
विज्ञापन

सस्पेंड किए गए डॉक्टर के पास हॉस्पिटल सिक्योरिटी इंचार्ज का अतिरिक्त प्रभार भी था। अधिकारियों ने घटना की फास्ट-ट्रैक जांच के आदेश दिए हैं। मामले की जांच के लिए वरिष्ठ डॉक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों की पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति को एक दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।
निलंबन का आदेश जवाबदेही सुनिश्चित करने और वीडियो में कैद घटना से जुड़े हालात का पता लगाने के लिए मेडिकल सुपरिटेंडेंट की ओर से जारी किया गया। इस आदेश की प्रतियां और आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए उच्च स्वास्थ्य अधिकारियों और जिला प्रशासन को भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि यदि कोई और अनुशासनात्मक कार्रवाई की आवश्यकता होगी तो वह जांच रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर तय की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें