श्रीनगर। डिवीजनल कमिश्नर (डिवकॉम) अंशुल गर्ग ने शनिवार को कर्ण नगर स्थित श्रीनगर नगर निगम कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने एसएससीएल परियोजनाओं के तहत किए जा रहे एसएमसी और श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (एसएससीएल) भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
डिवकॉम को एसएससीएल के सीईओ फाज लुल हसीब ने अनुमानित 14.7 करोड़ की लागत से बन रहे जी-3 मंजिला भवन की स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्हें परियोजना की समग्र प्रगति और इसके पूरा होने की संभावित समय सीमा के बारे में बताया गया। गर्ग ने परिसर के भीतर अन्य कार्यालयों का भी निरीक्षण किया जिसमें एसएमसी का कॉर्पोरेट कार्यालय में चल रहे कार्यों की गति और गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। संभागीय आयुक्त ने निष्पादन एजेंसी को परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए निर्धारित समय सीमा का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। संवाद