संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) की स्पेशल जनरल मीटिंग में एसोसिएशन के संवैधानिक कामकाज को फिर से बहाल कर दिया गया है।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर 21 मई 2026 के बाद ऑनरेरी सेक्रेटरी द्वारा जारी सभी आदेशों, नोटिफिकेशनों और प्रस्तावों को पूरी तरह से अमान्य घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही यह साफ कर दिया गया कि जावेद अहमद किताब ही जेकेसीए के वैध प्रेसिडेंट बने रहेंगे और एसोसिएशन के सभी कामकाज तुरंत उनके नेतृत्व में संचालित होंगे।
जावेद अहमद किताब की अगुवाई में हुई इस अहम बैठक में एफिलिएटेड क्लबों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। मीटिंग में बताया गया कि कोर्ट के आदेश के अनुसार एसोसिएशन की कमान अब पूरी तरह अध्यक्ष कितब के हाथों में रहेगी। जनरल बॉडी ने एजेंडा पर विस्तार से चर्चा की और लगभग सभी एजेंडा आइटम पर प्रस्ताव पास किए। इससे पहले 25 और 26 जून को अध्यक्ष को हटाने और उनकी जगह कार्यवाहक अध्यक्ष बनाने की जो कोशिश की गई थी उसे नियमों के खिलाफ और गैर-कानूनी घोषित कर दिया गया।
जनरल बॉडी ने सर्वसम्मति से 21 मई, 2026 से जारी सभी आदेशों, नोटिफिकेशनों आदि कोअमान्य घोषित कर दिया है।