श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने जिले के ड्रैगाम में स्थित शेख नूर-उद-दीन नूरानी की जियारत का दौरा किया। उन्होंने चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। स्पीकर ने बताया कि पवित्र जियारत के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए करीब 40 लाख रुपये के काम पहले ही मंजूर हो चुके हैं। टेंडर जारी कर दिए गए हैं और काम जल्द शुरू होगा।
इस मौके पर लोगों ने जियारत की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार बनाने और ईदगाह पार्क से जियारत तक आसान पहुंच के लिए संपर्क मार्ग बनाने की मांग की। स्पीकर ने आश्वासन दिया कि सभी जायज मांगों को प्राथमिकता पर हल किया जाएगा। वहीं स्पीकर ने शालीगंगा नाला का दौरा किया। यहां स्थानीय लोगों ने रेशवेनी-तिलवंडाजी में खेल के मैदान के पास नाले पर पुल बनाने की पुरानी मांग उठाई। लोगों ने कहा कि पुल बनने से संपर्क बेहतर होगा। संवाद