फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: जेकेबोस ने जारी की 11वीं की प्राइवेट/बाई-एनुअल परीक्षा की डेटशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुबह 9:30 बजे से होगा पेपर, एडमिट कार्ड की हिदायत मानना जरूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबोस) ने हायर सेकेंडरी पार्ट-1 यानी 11वीं कक्षा की एनुअल प्राइवेट/बाई-एनुअल परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है। यह परीक्षा कश्मीर संभाग और जम्मू संभाग के विंटर व समर जोन के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों के लिए है।
7 से 27 जुलाई तक चलेंगी परीक्षाएं : बोर्ड के मुताबिक परीक्षाएं 7 जुलाई 2026 से शुरू होंगी और 27 जुलाई 2026 को खत्म होंगी। सभी पेपर सुबह की शिफ्ट में होंगे। परीक्षा का समय सुबह 9:30 बजे से रहेगा। फैकल्टी-वाइज पूरी डेटशीट जेके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट संबंधित जॉइंट सेक्रेटरी अलग से जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थियों के लिए जरूरी हिदायत
जेकेबोस ने सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड पर छपी हिदायतों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, हेडफोन, ब्लूटूथ डिवाइस या कोई भी आपत्तिजनक सामग्री ले जाना मना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें