बारामुला के टंगमर्ग में पकड़े जुए के आरोपी। स्रोत पुलिस
- फोटो : योगेश कुशवाहा
बारामुला। पुलिस ने टंगमर्ग में जुआ खेल रहे तीन लोगों को वीरवार को रंगेहाथ पकड़ा है। छापे के दौरान पुलिस ने 11,500 रुपये नकद और जुए में इस्तेमाल हो रहे ताश के पत्ते बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रियाज अहमद शाह, गुलाम हसन मलिक और मोहम्मद अशरफ मलिक के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से बरामद सामान को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया है। इस संदर्भ में थाना टंगमर्ग में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। संवाद