- जम्मू-कश्मीर टीचर्स एसोसिएशन की बारामुला इकाई ने बदला संगठनात्मक ढांचा
संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। जिला मुख्यालय में जम्मू-कश्मीर टीचर्स एसोसिएशन (जेकेटीए) के जिला सदस्य कैडर की बैठक हुई। इस दौरान जिला संगठन पुनर्गठित किया गया। मुश्ताक अहमद भट को बारामुला जिला अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में महत्वपूर्ण संगठनात्मक मामलों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
पदाधिकारियों ने एसोसिएशन को सभी स्तरों पर मजबूत करने के लिए रोडमैप तैयार करने पर जोर दिया। संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, जोनों के बीच समन्वय को सुधारने और शैक्षणिक एवं सेवा-संबंधी मुद्दों को संबोधित करने में शिक्षकों की भूमिका बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। सदस्यों ने सर्वसम्मति से एकता की आवश्यकता पर जोर दिया। संघ को और अधिक जीवंत और प्रभावी बनाने के लिए अनुशासन और सामूहिक जिम्मेदारी दी गई।
एसोसिएशन का बेहतर प्रतिनिधित्व, जवाबदेही और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए जेकेटीए का जिला संगठन पुनर्गठित किया गया। इस दौरान नए पदाधिकारी नियुक्त किए गए, इनमें मुश्ताक अहमद भट जिला अध्यक्ष, जावेद इकबाल नजर संरक्षक, मोहम्मद मकबूल खान कनवीनर, साजिद अहमद भट उपाध्यक्ष, नजीर अहमद डार उपाध्यक्ष, समीर अली खान सचिव, अश्वनी भामू अतिरिक्त सचिव, मोहम्मद अकबर लोन संयुक्त सचिव, अवतार किशन मुख्य प्रवक्ता, शबीर अहमद लोन मुख्य सलाहकार, इम्तियाज हुसैन राथर वागूरा कोषाध्यक्ष, अब्दुल रशीद डार आर्गनाइजर, बिलाल अहमद लोन आर्गनाइजर, शौकत अहमद सूद अनुशासन काॅआर्डिनेटर, जीशान परवाज मीडिया सलाहकार, मुख्तार अहमद कुरैशी बोनीयार प्रचार सचिव, लियाकत अहमद तंत्रारे उड़ी सलाहकार, इम्तियाज अहमद लोन नेहालपोरा चीफ काॅआर्डिनेटर, अब्दुल रहमान लोन बारामुला मीडिया सेल, नजीर अहमद गुरू मीडिया कोऑर्डिनेटर, मोहम्मद इमरान खान डेंगरपोरा कानूनी सलाहकार, फयाज अहमद मलिक कोऑर्डिनेटर, निसार अहमद खान झुल्ला डिप्टी कोऑर्डिनेटर, अब्दुल रजाक लोन ऑडिटर, गुलाम नबी नजाहर खानपोरा ऑडिटर 2, शबीर अहमद मलिक (पट्टन) डिप्टी कोऑर्डिनेटर, पीरजादा तारिक (डंगीवाचा) डिप्टी आर्गनाइजर, तसलीम अहमद खान इंचार्ज प्रोग्राम्स बनाया गया है।
वहीं सिख अल्पसंख्यक सेल में जतिंदर पाल सिंह, बलविंदर सिंह, जगजीत सिंह को, एसटी सेल में चौधरी मोहद सलीम, चौधरी मुनव्वर हुसैन, मोहद आमिर को, पीएम पैकेज कर्मचारी सेल में ओपिंधर खोली, अश्वनी भट्ट, पवन कुमार, जम्मू आधारित आरक्षित श्रेणी सेल में श्रीराम कृष्ण सालगोट्रा, सुरेश कुमार, विपन वर्मा, कुलदीप को, महिला विंग में शबाना गुल को नियुक्त किया गया है।