फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: स्वास्थ्य मंत्री ने सांसद इंजीनियर रशीद के बीमार पिता का जाना हाल

विज्ञापन
एसएमएचएस अस्पताल में सांसद के पिता को देखने पहुंचीं मंत्री सकीना इत्तू। संवाद
विज्ञापन
श्रीनगर। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, समाज कल्याण और शिक्षा मंत्री सकीन इत्तू ने रविवार को एसएमएचएस अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने वहां सांसद इंजीनियर रशीद के बीमार पिता का हाल जाना। इस मौके पर हजरतबल के विधायक सलमान सागर, जीएमसी श्रीनगर की प्रिंसिपल डॉ. इफ्फत हसन शाह, एसएमएचएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अंदलीब बशीर, विभिन्न विभागों के प्रमुख मौजूद थे।
विज्ञापन

इत्तू ने इलाज कर रहे डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ से भी मुलाकात की। उन्होंने खजीर मोहम्मद शेख की हालत, उनके इलाज और रिकवरी में हो रही प्रगति की जानकारी ली। मंत्री ने जीएमसी की प्रिंसिपल और मेडिकल सुपरिटेंडेंट को निर्देश दिया कि वे मरीज को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएं। साथ ही, उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि मरीज को जरूरत के हिसाब से सभी जरूरी सुविधाएं और विशेष देखभाल बिना किसी देरी के दी जाएं।
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों से बातचीत करते हुए मंत्री ने उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें