श्रीनगर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सज्जाद गनी लोन। संवाद
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष सजाद गनी लोन ने मंगलवार को त्रहगाम निर्वाचन क्षेत्र में कई स्थानों पर कार्यकर्ता के साथ बैठकें कीं।
मुख्य प्रवक्ता एडवोकेट बशीर अहमद डार के साथ लोन ने गुगलूसा, कुननपोषपुरा और ब्लॉक क्रालपोरा में लगातार बैठकों की अध्यक्षता की। जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय कैडरों के साथ सीधे बातचीत की और संगठनात्मक मामलों और लोगों की चिंताओं पर व्यापक चर्चा की। सभाओं में बोलते हुए लोन ने जोर देते हुए कहा कि पार्टी की ताकत इसकी आम लोगों से जुड़ाव में निहित है। उन्होंने कहा हमारी शक्ति कार्यालयों या विशेषाधिकार की स्थिति से नहीं आती, बल्कि यह पूरी तरह से उस विश्वास में निहित है जो लोग हम पर जमीनी स्तर पर रखते हैं। उन्होंने कहा कि आज यहां इकट्ठा हर कार्यकर्ता सिर्फ इस पार्टी का सदस्य नहीं है बल्कि वे इसके असली चेहरे, इसका विवेक और इसकी धड़कती हुई आत्मा हैं। संवाद