फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: जम्मू-कश्मीर डेफ क्रिकेट टीम को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की डेफ क्रिकेट टीम ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर अक्षय लाबरू ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जम्मू-कश्मीर डेफ क्रिकेट टीम का सम्मान किया।
विज्ञापन

टीम ने इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) की चौथी टेस्ट नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप फॉर डेफ में विजयी प्रदर्शन कर चैंपियन का खिताब जीता था। डीसी अक्षय लबरू ने टीम के सदस्यों को बधाई देते हुए उनकी समर्पण, टीमवर्क और पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन की सराहना की। यह चैंपियनशिप 18 से 23 दिसंबर 2025 तक कोलकाता के मर्लिन राइज क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित हुई थी जिसमें दिल्ली, बंगाल, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर की टीमें शामिल थीं। जम्मू-कश्मीर टीम ने फाइनल में दिल्ली डेफ टीम को 10 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम की जीत ने जम्मू-कश्मीर को गौरवान्वित किया है। डीसी ने टीम को भविष्य में और सफलताओं की शुभकामनाएं दीं तथा विशेष योग्यता वाले खिलाड़ियों के खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें