चार्ज लेते एसएसपी अनंतनाग। स्रोत पुलिस
- फोटो : Samvad
अनंतनाग। आईपीएस अमोद अशोक नागपुरे ने बुधवार को अनंतनाग के नए एसएसपी के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला। जिला पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक सादगीपूर्ण समारोह के दौरान उन्होंने यह जिम्मेदारी ग्रहण की।
कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने जिला पुलिस लाइंस में पहुंचकर बलिदानी पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। निवर्तमान एसएसपी अमृत पाल सिंह ने औपचारिक रूप से उन्हें चार्ज सौंपा। पदभार ग्रहण करने के बाद एसएसपी अमोद का वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस दौरान नवनियुक्त एसएसपी ने कहा कि वे जनता की सुरक्षा और बेहतर पुलिसिंग के प्रति पूरी निष्ठा से काम जारी रखेंगे। संवाद