गांदरबल। पर्यटन स्थल सोनमर्ग में फर्जी लाइसेंस के साथ सेवा प्रदाताएं देने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को मुजफ्फर अहमद खटाना निवासी सुंबल बालागुंड को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मंगलवार को एफआईआर दर्ज की गई थी। उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस के अनुसार इससे पहले चलाए गए अभियानों में टूरिस्ट ट्रेड एक्ट का उल्लंघन करने वाले 23 अवैध सेवा प्रदाताओं को हिरासत में लेकर जुर्माना लगाया जा चुका है। अधिकारियों ने पर्यटकों से अपील की कि केवल अधिकृत और पंजीकृत सेवा प्रदाताओं से ही सेवाएं लें। संवाद