फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: जीएमसी में तोड़फोड़ मामले में प्रक्रियागत चूक के लिए जांच अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के एसएसपी आमोद नागपुरे ने अनंतनाग पुलिस स्टेशन के एक जांच अधिकारी (आईओ) के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की है। यह कार्रवाई जांच के दौरान अनिवार्य प्रक्रियाओं का पालन न करने के कारण की गई है। आईओ को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

अनंतनाग पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ और मेडिकल स्टाफ पर हमले के संबंध में एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान अपराध को अंजाम देने में शामिल होने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि संबंधित आईओ आरोपियों को गिरफ्तार करते समय गिरफ्तारी की अनिवार्य आवश्यकताओं को पूरा करने में विफल रहे। इस प्रक्रियागत चूक का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने उक्त आईओ को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने कहा कि अनंतनाग पुलिस कानून की उचित प्रक्रिया को बनाए रखने और सभी जांचों में जवाबदेही सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें