फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: इंटर-कॉलेज डिबेट प्रतियोगिता में युवा सशक्तीकरण पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




श्रीनगर। जिला प्रशासन ने यूथ एंगेजमेंट एंड एम्पावरमेंट प्रोग्राम के तहत पहली इंटर-कॉलेज डिबेट प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया। यह कार्यक्रम अमर सिंह कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में युवा सशक्तीकरण पर जोर दिया गया।



कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी अक्षय लबरू ने की। इस मौके पर मुख्य योजना अधिकारी श्रीनगर फैयाज अहमद डार, कश्मीर डिवीजन कॉलेजों की नोडल प्रिंसिपल सीमा नाज और कॉलेज के प्रिंसिपल एजाज अहमद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान छात्रों के बीच बौद्धिक और तार्किक चर्चा को बढ़ावा मिला।
विज्ञापन




डीसी ने अपने संबोधन में कहा कि यह पहल 12 महीने की युवा सशक्तीकरण योजना का हिस्सा है। इसका उद्देश्य अकादमिक उत्कृष्टता, आलोचनात्मक सोच और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को नशे जैसे सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी मदद करते हैं और उन्हें समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन

हदिया ने पहला स्थान पाया



डिबेट का विषय सरकार को औपचारिक डिग्री देने के बजाय कौशल विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए था। इस विषय पर छात्रों ने पक्ष और विपक्ष में प्रभावी तर्क प्रस्तुत किए। डिप्टी कमिश्नर ने विजेताओं को सम्मानित किया। जीसीडब्ल्यू नवाकदल की हदिया बिंती रऊफ ने पहला स्थान हासिल किया। अमर सिंह कॉलेज की वादिया अकील दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि जीडीसीडब्ल्यू जकुरा की मरियम को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें