बांदीपोरा में नष्ट की भांग की खेती। स्रोत पुलिस
बांदीपोरा। पुलिस ने पोस्त की खेती के खिलाफ रविवार को बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गईं। अधिकारियों ने बताया कि एक विश्वसनीय सूचना मिली कि गांव चेक लवायपोरा में कुछ लोग अवैध रूप से पोस्त की खेती कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारा। जांच के दौरान करीब 8 मरला जमीन पर पोस्त की खेती पाई गई। इस दौरान पूरी खेती को नष्ट कर दिया गया। आरोपी गुलाम मोहम्मद और गुलाम हसन खान निवासी लवायपोरा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद