शोपियां में अवैध खनन में में जब्त वाहन। स्रोत पुलिस
शोपियां। अवैध खनन के खिलाफ जारी अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शोपियां में वीरवार को कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टर और एक डंपर जब्त किए। इस संबंध में दो एफआईआर भी दर्ज की गई हैं।
पुलिस के अनुसार पुलिस चौकी कीगाम की एक टीम ने नियमित गश्त के दौरान दो ट्रैक्टरों को रोका। ये बिना जरूरी अनुमति के अवैध खनन गतिविधियों में शामिल पाए गए। इस संबंध में थाना शोपियां में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एक अन्य मामले में थाना जैनापोरा की टीम ने विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर और एक डंपर को रोका। यह वाहन बिना रॉयल्टी दस्तावेज के खनिजों के अवैध दोहन में लगे हुए थे। इस मामले में भी एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद