पुलवामा। पुलिस ने वीरवार की रात अवैध खनन करने वाले लोगाें के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो जगहों से मशीनरी और कई वाहनों को जब्त किया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक अभियान चलाया गया जिसमें सिडको लस्सीपोरा और गुंड अचान पंजरान में छापे मारे गए। इस दौरान काफी संख्या में मशीनरी और वाहन जब्त किए गए।
पुलिस का कहना था कि यह मशीनरी और वाहन देर रात अवैध खनन करने में इस्तेमाल किए जाते थे। जब्त किए वाहनों में पांच जेसीबी, नौ डंपर, दो एलएनटीएस, दो टिप्पर शामिल हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा और पीडीडी अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। संवाद