फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कुलगाम में अवैध खनन में 63 वाहन जब्त, 19 लाख रुपये जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला खनिज अधिकारी के नेतृत्व में रात में चला अभियान, दो जेसीबी और दो ट्रैक्टर भी पकड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। अवैध खनन के खिलाफ भूविज्ञान एवं खनन विभाग ने जिले में जून में बड़ी कार्रवाई की है। जिले में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत चलाए गए अभियान में 63 से ज्यादा वाहन जब्त किए गए और 19 लाख रुपये से अधिक की वसूली हुई। डीसी शहजाद आलम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
उन्होंने अधिकारियों को अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर सख्त कदम उठाने को कहा है ताकि प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा हो और खनन नियमों का पालन हो। अभियान के तहत 22- व 23 जून की दरम्यानी रात विशेष छापेमारी की गई। इस दौरान अवैध खनन में लगे सात वाहन जब्त कर सीज किए गए। इनमें दो जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर शामिल हैं जिनका इस्तेमाल बिना अनुमति खनिज निकालने और प्रोसेसिंग में होता है।
विज्ञापन

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक जून 2026 में विभाग ने 63 से ज्यादा वाहन जब्त किए और जुर्माने व खनिज कीमत के रूप में 19 लाख रुपये से अधिक वसूले। यह जून 2025 के मुकाबले बड़ी बढ़ोतरी है। पिछले साल जून में सिर्फ सात वाहन जब्त हुए थे और वसूली करीब 97 हजार रुपये थी। अधिकारियों ने कहा कि यह कामयाबी बेहतर निगरानी, नियमित जांच और साझा कार्रवाई की वजह से मिली है।
अभियान जिला खनिज अधिकारी डॉ. खुर्शीद अहमद डार के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन की देखरेख में जिला पुलिस भी सक्रिय सहयोग कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन वाले संवेदनशील इलाकों पर खास नजर रखी जा रही है। नियम तोड़ने वालों पर रोक के लिए रात में छापे जारी रहेंगे।
विज्ञापन

निगरानी तंत्र भी मजबूत किया गया है ताकि अवैध खनन, परिवहन और बिक्री में लगे लोगों की पहचान कर कार्रवाई हो सके। जिला प्रशासन ने पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों को दोहन से बचाने की प्रतिबद्धता दोहराई है। लोगों से अपील की गई है कि वे अवैध खनन में शामिल न हों और किसी भी उल्लंघन की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि नियम तोड़ने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। जिले के किसी भी हिस्से में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें