गांदरबल। जम्मू-कश्मीर में अवैध खनन और खनिज सामग्री की गैरकानूनी ढुलाई के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत गांदरबल पुलिस ने 17 वाहनों को जब्त किया है। इनमें 11 टिप्पर और छह ट्रैक्टर शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई। जब्त किए गए वाहन पुलिस थाना गांदरबल, कंगन, लार, सफापोरा, गुंड तथा पुलिस पोस्ट नागबल और शादिपोरा के अधिकार क्षेत्र में अवैध रूप से लघु खनिजों के उत्खनन और परिवहन में शामिल पाए गए। संवाद