फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: पर्यटन स्थलों, रेलवे स्टेशनों और हाईवे पर सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
श्रीनगर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते आईजी वीके बिरदी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
नोट: बैठक का फोटो जरूर लगाएं
विज्ञापन

आईजीपी ने उपराष्ट्रपति के दौरे से पूर्व सुरक्षा समीक्षा बैठक की, असरदार खुफिया जानकारी साझा करने पर दिया जोर
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर जोन के इंस्पेक्टर जनरल (आईजीपी) वीके बिरदी ने बुधवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के कश्मीर दौरे को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में उच्च स्तरीय जॉइंट सिक्योरिटी रिव्यू मीटिंग की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने पर्यटन स्थलों, रेलवे स्टेशनों और हाईवे पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए।
बता दें कि उपराष्ट्रपति 26 फरवरी को कश्मीर आ रहे हैं। यह उनका जम्मू-कश्मीर का पहला औपचारिक दौरा है। वह कश्मीर यूनिवर्सिटी के 21वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। बैठक में पुलिस, खुफिया एजेंसियों, सेना, रेलवे और कश्मीर जोन में तैनात सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) के सीनियर अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान आईजीपी ने अंतर एजेंसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। आईजीपी ने मौजूदा सुरक्षा स्थिति और आने वाले इवेंट्स के लिए तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए असरदार खुफिया जानकारी साझा करने पर जोर दिया। जरूरी चीजों की जमाखोरी, ब्लैक मार्केटिंग और ज्यादा कीमत पर सामान बेचने पर रोक लगाने के लिए जिला पुलिस प्रमुख को नागरिक प्रशासन के साथ समन्वय में मार्केट चेकिंग ड्राइव तेज करने का निर्देश दिया गया। जिला मुखी को धार्मिक और सार्वजनिक इवेंट्स को आसानी से कराने के लिए सामुदायिक जुड़ाव बढ़ाने के लिए भी कहा गया।
विज्ञापन

पर्यटकों की संख्या में उम्मीद से ज्यादा बढ़ोतरी को देखते हुए पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए गए। रेलवे स्टेशनों और पटरियों की सुरक्षा की समीक्षा की गई जिसमें दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पेट्रोलिंग, निगरानी और बचाव के उपायों को तेज करने के लिए कहा गया। नेशनल हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई और इसे और मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
आईजीपी कश्मीर ने सभी अधिकारियों को सतर्क रहने, इंटेलिजेंस और रिस्पॉन्स सिस्टम को मजबूत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें