फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने और अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
श्रीनगर के डाउनटाउन में आईजीपी ट्रैफिकसुलेमान चौधरी। संवाद
विज्ञापन
- आईजीपी ट्रैफिक सुलेमान चौधरी ने डाउनटाउन का किया दौरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। आईजीपी ट्रैफिक सुलेमान चौधरी ने वीरवार को एसपी ट्रैफिक एजाज अहमद भट्ट और डीएसपी जीएम भट्ट के साथ मिलकर डाउनटाउन क्षेत्र का दौरा किया। दौरे का उद्देश्य क्षेत्र में ट्रैफिक प्रबंधन और व्यवस्थाओं का जायजा लेना था। उन्होंने ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

आईजीपी ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए जनभागीदारी और लोगों के अनुकूल रवैया अपनाना जरूरी है। पिछले दिनों ट्रैफिक आवाजाही को सुगम बनाने के लिए किए गए हस्तक्षेपों की सराहना की गई। बैठक में डाउनटाउन को जाम मुक्त बनाने के लिए और प्रयास करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बाजार क्षेत्रों और धार्मिक महत्व वाले स्थानों के आसपास अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें और लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रैफिक को प्रभावित करने वाले सभी अतिक्रमण तुरंत हटाए जाएं। आईजीपी ने अधिकारियों पर जोर दिया कि डाउनटाउन में ट्रैफिक व्यवस्था में स्थायी बदलाव लाने के लिए सभी स्टेकहोल्डर्स को साथ लेकर काम किया जाए। आईजीपी ने उन स्थानों पर भी ट्रैफिक फ्लो की जांच की जहां वन-वे ट्रैफिक लागू किया गया है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी आईजीपी और अन्य अधिकारियों से बातचीत की और पिछले दिनों ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए जा रहे काम की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें