फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: डीसी होकर्सर वेटलैंड के सीमांकन कार्य को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। उपायुक्त बडगाम अथर आमिर खान ने वीरवार को होकर्सर वेटलैंड जो एक रामसर साइट है, के चल रहे सीमांकन (डिमार्केशन) कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सहायक आयुक्त राजस्व (एसीआर) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान डीसी ने सीमांकन कार्य की प्रगति, फील्ड सत्यापन, सीमा निर्धारण, जियो-रेफरेंस मैपिंग तथा राजस्व एवं सर्वे रिकॉर्ड की उपलब्धता की विस्तार से समीक्षा की। डीसी ने कहा कि होकर्सर वेटलैंड का वैज्ञानिक एवं सटीक सीमांकन इसके दीर्घकालिक संरक्षण और सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुसार पूरी सावधानी और सटीकता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व, वन तथा सर्वे एवं भूमि अभिलेख विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया, ताकि सीमांकन की प्रक्रिया समयबद्ध और सुचारु रूप से पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें