फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: नशा तस्करी में 1,500 से अधिक एफआईआर दर्ज, 1,941 गिरफ्तार

विज्ञापन
श्रीनगर में प्रेस वार्ता के दौरान आईजीपी कश्मीर सुजीत कुमार। संवाद
विज्ञापन
-कश्मीर पुलिस ने 154 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क कीं, साइबर धोखाधड़ी की 12,385 शिकायतों में 54 करोड़ रुपये शामिल, 7.48 करोड़ बरामद
विज्ञापन

- 93 प्राथमिकी दर्ज, नारको की कमाई से आतंकी नेटवर्क को मिल रही फंडिंग, विदेशी साथियों के साथ स्थानीय आतंकवादी सक्रिय: आईजीपी सुजीत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस साल कश्मीर में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत 1,500 से अधिक एफआईआर दर्ज की हैं। 1,941 लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही पुलिस ने 154 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां कुर्क की हैं।
पुलिस के कश्मीर जोन के महानिरीक्षक (आईजीपी) कश्मीर सुजीत कुमार ने वीरवार को यह जानकारी दी। उन्होंने चेतावनी दी कि नशीले पदार्थों की तस्करी से मिलने वाला पैसा आतंकवादी नेटवर्क में भी भेजा जा रहा है। श्रीनगर स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) कश्मीर में पत्रकारवार्ता के दौरान आईजीपी ने कहा कि पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, साइबर धोखाधड़ी और खतरनाक ड्राइविंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। उन्होंने इन तीनों को घाटी भर के युवाओं को प्रभावित करने वाली प्रमुख चुनौतियों के रूप में चिन्हित किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने 1,711 किलो प्रतिबंधित नशीला पदार्थ जब्त किया है, 10 लाख रुपये से अधिक नकद बरामद किए हैं और नशीले पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों से जुड़े 567 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। प्रवर्तन अभियानों के दौरान 2,116 कनाल में फैली अवैध फसलों को नष्ट किया गया है। कुमार ने कहा, इन आंकड़ों को साझा करने का उद्देश्य यह दिखाना है कि हमारी टीमें जमीन पर काम कर रही हैं।

आईजीपी ने कहा कि पुलिस विशेष रूप से नशे की लत से जूझ रहे युवाओं को लेकर चिंतित है और उन्होंने अपनी पहचान उजागर किए बिना मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, जो लोग नशे की लत से जूझ रहे हैं और इससे बाहर निकलना चाहते हैं, वे किसी भी पुलिस स्टेशन से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस ड्रग रिहैबिलिटेशन सेंटर न्यूनतम लागत पर इलाज उपलब्ध करा रही है।

मादक पदार्थों की तस्करी और आतंकवाद के बीच संबंधों पर कुमार ने कहा कि नशीले पदार्थों की आय का उपयोग आतंकवादी नेटवर्कों जिनमें उनके ओवरग्राउंड वर्कर भी शामिल हैं, को समर्थन देने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा, मास्टरमाइंड, चाहे वे यहां काम कर रहे हों या सीमा पार, नशीले पदार्थों से होने वाली कमाई को अपने ओवरग्राउंड वर्करों में बांटते हैं। कश्मीर में आने वाले नशीले पदार्थ सीमा पार और अन्य राज्यों दोनों से आते हैं और जांच में कई आपूर्ति मार्गों के लिंक स्थापित हुए हैं।

श्रीनगर के डाउनटाउन में हाल ही में भंडाफोड़ किए गए एक बड़े ड्रग रैकेट का जिक्र करते हुए आईजीपी ने कहा कि जांचकर्ता इसके व्यापक नेटवर्क की पड़ताल कर रहे हैं जिसमें जम्मू-कश्मीर के बाहर के लिंक भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ और अन्य राज्यों में टीमें भेजी गई हैं ताकि रैकेट में शामिल लोगों का पता लगाया जा सके, जिसके तहत लगभग सात करोड़ रुपये की बरामदगी हुई है और कई गिरफ्तारियां हुई हैं।

आईजीपी ने साइबर अपराध में स्थानीय युवाओं की बढ़ती संलिप्तता पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जांच में ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें कश्मीर के युवा इस क्षेत्र और अन्य जगहों पर पीड़ितों को निशाना बनाने वाले फर्जी नेटवर्क चला रहे थे। गांदरबल में पाए गए एक मामले का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जांचकर्ताओं ने चीनी लिंक वाले एक साइबर धोखाधड़ी ऑपरेशन का पर्दाफाश किया है जिसे कथित तौर पर श्रीनगर का एक युवक चला रहा था। चालू वर्ष के दौरान पुलिस को 54 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर अपराध से जुड़ी 12,385 शिकायतें मिली हैं। इस राशि में से 7.48 करोड़ रुपये वसूल किए जा चुके हैं। धोखाधड़ी की शिकायतों के सिलसिले में 93 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं । आईजीपी ने लोगों से राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से तुरंत साइबर धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने का आग्रह किया।
कश्मीर में स्थानीय आतंकवादी सक्रिय

सुरक्षा स्थिति पर कुमार ने कहा कि कश्मीर में स्थानीय आतंकवादी सक्रिय हैं और उसे कुछ विदेशी आतंकवादियों का समर्थन प्राप्त है। स्थानीय आतंकवादी को अनंतनाग और कुलगाम में हमलों से जोड़ा गया है जबकि सुरक्षा बल समूह का पता लगाने के प्रयासों को जारी रखे हुए हैं। निश्चित रूप से एक स्थानीय आतंकवादी है जिसे कुछ विदेशी आतंकवादियों का समर्थन प्राप्त है। हमारे पास कुछ सुराग हैं लेकिन सक्रिय आतंकवादियों की एक निश्चित संख्या बताना अतिशयोक्ति होगी क्योंकि वे लगातार एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा, उनके पास घुसपैठ को लेकर साझा करने के लिए कोई सत्यापित आंकड़े नहीं हैं।
सुरक्षा बल हर संभव उपाय कर रहे हैं

बडगाम और पुंछ से सटे ऊंचाई वाले इलाकों में हाल ही में हुई मुठभेड़ पर कुमार ने कहा कि आतंकवादी दुर्गम पहाड़ी इलाकों में सक्रिय थे। विशेष इकाइयों सहित सुरक्षा बलों की ओर से इन क्षेत्रों पर निरंतर नियंत्रण के परिणामस्वरूप सफल अभियान संचालित हुए हैं। सुरक्षा बल हर संभव उपाय कर रहे हैं। आतंकियों की ओर से उन्नत संचार उपकरणों के उपयोग से जुड़े एक सवाल के जवाब में कुमार ने परिचालन विवरण का खुलासा करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा, वे जिस भी तकनीक का उपयोग कर रहे हैं वह हमारे रडार पर है। संचालन और सुरक्षा से संबंधित विवरण सुरक्षा के दायरे में ही रहने चाहिए।
विज्ञापन

बाइक स्टंट और तेज गति से वाहन चलाने से बाज आएं युवा

आईजीपी ने विशेष रूप से युवा चालकों के बीच तेज गति से वाहन चलाने, स्टंट बाइकिंग, संशोधित मोटरसाइकिल साइलेंसर और अन्य यातायात उल्लंघन पर बढ़ती चिंताओं को भी संबोधित किया। पुलिस ने दिन और रात दोनों समय यातायात प्रवर्तन को तेज कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि खतरनाक ड्राइविंग न केवल चालकों बल्कि पैदल चलने वालों और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी खतरा है। हाल ही के एक मामले का हवाला देते हुए कुमार ने कहा कि श्रीनगर पुलिस ने 20 वर्षीय बीएससी प्रथम वर्ष के एक छात्र का पता लगाया जिसने फोरशोर रोड पर मोटरसाइकिल स्टंट करते हुए खुद का एक वीडियो अपलोड किया था। इस छात्र को पुलिस ने बुलाया और उसके कृत्यों से जुड़े जोखिमों के बारे में उसकी काउंसलिंग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें