फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: भीड़ प्रबंधन, सार्वजनिक सुरक्षा और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

विज्ञापन
सुरक्षा समिति की बैठक में आईजीपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
आईजीपी कश्मीर ने आगामी त्योहारों से पहले घाटी में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर जोन के आईजीपी वीके बिरदी ने घाटी में आगामी त्योहारों से पहले सुरक्षा इंतजाम जांचने के लिए बुधवार को सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, सार्वजनिक सुरक्षा और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक में सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस सहित अन्य सहयोगी एजेंसियों के आला अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान आने वाले त्योहारों, खासकर शब-ए-बारात, नवरात्र, ईद-उल-फितर और नौरोज के लिए सुरक्षा प्रबंधों पर ध्यान केंद्रित किया गया। लोगों की सुरक्षा और इन बड़े त्योहारों और आयोजनों को शांतिपूर्वक करवाने पर चर्चा हुई। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि कई त्योहार आने वाले हैं जिनमें आम तौर पर कश्मीर घाटी में प्रार्थना स्थलों पर धार्मिक कार्यक्रमों के लिए काफी भीड़ जमा होती है। आईजीपी ने भीड़ नियंत्रण के लिए असरदार तरीके से प्रबंधन के लिए निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भीड़ रोकने, सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और घाटी में आयोजनों को सही तरीके से संचालित करने के लिए सही सुरक्षा उपायों की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स को नियंत्रित करने, खास जगहों पर लोगों को तैनात करने और आयोजनों को आसानी से समन्वित करने के लिए लोकल सामुदायिक नेताओं के साथ मिलकर काम करने के लिए। कहा। किसी भी संभावित खतरे को कम करने के लिए सतर्कता बढ़ाने, संवेदनशील जगहों पर औचक चेक करने और सुरक्षा पेट्रोल बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में यह संकल्प लिया गया कि सभी आयोजनों को आसानी से और सफलतापूर्वक करने के लिए सबसे अच्छी तैयारी और तालमेल सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें