फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: इग्नू ने शुरू की प्रवेश प्रक्रिया, 350 से अधिक पाठ्यक्रमों में होंगे नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए 350 से अधिक शैक्षणिक कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। ये प्रवेश स्नातक, स्नातकोत्तर, प्रमाणपत्र, डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों के लिए दूरस्थ शिक्षा तथा ऑनलाइन मोड में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल पर यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना अनिवार्य है। आवेदन के लिए सक्रिय मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, शैक्षणिक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी, फोटोग्राफ तथा डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से शुल्क भुगतान की सुविधा आवश्यक है। आवेदन जमा करने से पहले डीईबी आईडी बनाना भी अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें