फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: आईजीपी ट्रैफिक ने पहलगाम मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कसी कमर
विज्ञापन

- अधिकारियों को समय से पहले तैयारी पूरी करने के निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। आगामी श्री अमरनाथ यात्रा को ध्यान में रखते हुए जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (ट्रैफिक) एम. सुलेमान चौधरी ने शनिवार को पहलगाम मार्ग का दौरा किया और वहां यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने तैनात अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और उनके वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करें ताकि किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
दौरे के समय आईजीपी के साथ ग्रामीण कश्मीर के ट्रैफिक एसएसपी लियाकत अली और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि आईजीपी चौधरी ने यात्रा वाहनों के लिए तय की गई पार्किंग जगहों का खुद निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने रूट पर बनाए गए ट्रैफिक रेगुलेशन पॉइंट्स, डायवर्जन रूट, रोड कट्स और बाजारों वाले इलाकों का भी बारीकी से जायजा लिया ताकि यात्रा के दौरान लगने वाले संभावित जाम से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौरे के अंत में आईजीपी ने विभिन्न पड़ावों पर चल रही तैयारियों और गाड़ियों को व्यवस्थित करने के इंतजामों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि वे यात्रा शुरू होने से काफी पहले ही ट्रैफिक मैनेजमेंट की सभी तैयारियां पूरी कर लें। उन्होंने यात्रियों की बिना रुकावट आवाजाही के लिए अलग-अलग सरकारी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत पर भी जोर दिया। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, स्थानीय लोगों की जरूरत और आपातकालीन सेवाओं को ध्यान में रखकर एक मजबूत और विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें