फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकां के विधायक ही पार्टी से नाखुश, सरकार जनशिकायतों का समाधान करने में नाकाम : खटाना

विज्ञापन
बांदीपोरा में भाजपा संसद गुलाम अली खटाना। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बांदीपोरा। भाजपा के राज्यसभा सदस्य गुलाम अली खटाना ने शनिवार को उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनशिकायतों का समाधान करने में नाकाम रही है और लोगों से किए वादे पूरे करने के बजाय फोटो-ऑपर्च्युनिटी और मैराथन में व्यस्त है।
बांदीपोरा में कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए खटाना ने दावा किया कि सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के निर्वाचित प्रतिनिधि भी पार्टी के कामकाज और नेतृत्व से असंतुष्ट हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास निधि को चुनिंदा निर्वाचन क्षेत्रों में केंद्रित किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का गांदरबल और उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी का क्षेत्र शामिल है जबकि अन्य इलाकों की अनदेखी हो रही है।
विज्ञापन

नेकां के अपने विधायक ही सरकार के काम करने के तरीके से निराश हैं। खटाना ने आरोप लगाया नेतृत्व लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करने में नाकाम रहा है और शासन के बजाय प्रचार पर ज्यादा ध्यान दे रहा है। भाजपा नेता ने नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस पर परिवार केंद्रित राजनीति करने और आम नागरिकों की चिंताओं को नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा स्टेटहुड के मुद्दे पर कहा कि नेकां धरना-प्रदर्शन और राजनीतिक अभियानों से जम्मू-कश्मीर को स्टेटहुड बहाल कराने का दावा कर लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा राज्य का दर्ज तब तक बहाल नहीं हो सकता जब तक केंद्र फैसला न करे। उन्होंने कहा कि नेकां झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश कर रही है,जबकि उसे पता है कि मामला केंद्र सरकार के पास है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ गठबंधन जम्मू-कश्मीर के लोगों का प्रभावी ढंग से प्रतिनिधित्व करने में नाकाम रहा है और विधानसभा चुनावों के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें