फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar : पति-पत्नी और तीन बच्चों की दम घुटने से मौत, सीएम उमर ने जताया दुख और लोगों को दी यह सलाह

Mon, 06 Jan 2025 01:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

अधिकारियों के अनुसार यह घटना देर रात हुई। मौत का कारण सर्दी से बचने के लिए जलाए गए हीटर को बताया गया।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर के पांदरेथन क्षेत्र में रविवार शाम को पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की दम घुटने के कारण मृत्यु हो गई। अधिकारियों के अनुसार यह घटना देर रात हुई। मौत का कारण सर्दी से बचने के लिए जलाए गए हीटर को बताया गया।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य बारामुला के मूल निवासी थे और श्रीनगर के पांदरेथन क्षेत्र में किराये के मकान में रहते थे। दम घुटने के बाद वे बेहोश हो गए और अस्पताल ले जाते समय उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अस्पताल में उनका पोस्टमॉर्टम किया गया, लेकिन उनके नाम की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस मामले की जांच की जा रही है और अधिकारियों द्वारा सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सीएम ने जताया दुख, कहा सर्दी से बचने को उपकरणों के प्रयोग में बरतें सावधानी
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में दम घुटने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हृदयविदारक घटना है। परिवार धैर्य से काम ले। मुख्यमंत्री ने लोगों से सर्दी के मौसम में हीटिंग उपकरणों का उपयोग करते समय अत्यधिक सावधानी बरतने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें