फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: एचएसएस ब्राकपोरा में करवाया नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। पुलिस ड्रग डी-एडिक्शन सेंटर अनंतनाग की ओर से हायर सेकेंडरी स्कूल (एचएसएस) ब्राकपोरा में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 300 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने नशे के दुष्प्रभावों और उससे बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर साथियों के दबाव (पीयर प्रेशर), मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियां, गुस्से पर नियंत्रण, तनाव प्रबंधन, समय प्रबंधन तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए आत्मविश्वास और दृढ़ता के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान छात्रों ने पारिवारिक परिस्थितियों और उनके दैनिक जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने व्यावहारिक और उपयोगी सुझावों के साथ जवाब दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें