बारामुला। जिले के पट्टन के बलिहारन सिंहपोरा इलाके में मंगलवार को एक नया बना दो-मंजिला रिहायशी घर अचानक ढह गया। फयाज अहमद वानी का यह घर कुछ ही पलों में पूरी तरह से जमींदोज हो गया।
अधिकारियों ने पुष्टि की कि हादसे के समय इमारत के अंदर कोई मौजूद नहीं था। किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटना अचानक हुई जिससे वहां के निवासी सदमे में आ गए क्योंकि इमारत कुछ ही सेकंड में ढह गई। पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें इमारत को धूल के गुबार के बीच ढहते हुए देखा जा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि ढहने का सटीक कारण अब तक पता नहीं चल पाया है और संबंधित विभागों की ओर से इसका आकलन किया जा रहा है। संवाद