फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: तेज धूप ने सताया, सामान्य से अधिक रहा तापमान

विज्ञापन
श्रीनगर की डल झील में ​शिकारे का आनंद लेते पर्यटक। संवाद
विज्ञापन
- अभी और चढ़ेगा पारा, आज शाम को हल्की बारिश का पूर्वानुमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ रहा। सुबह से तेज धूप निकली जिसके बाद अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चला गया। न्यूनतम तापमान पहले से सामान्य से अधिक चल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अभी पारा और बढ़ेगा। मंगलवार शाम को हल्की बारिश की संभावना है।
सोमवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है।
मौसम विभाग के अनुसार 21-23 अप्रैल को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा लेकिन कुछ जगहों पर हल्की बारिश की छोटी-मोटी बौछारें पड़ने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। 24-25 अप्रैल को आंशिक रूप से या आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ जगहों पर दोपहर बाद या शाम के समय तेज हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन

26 अप्रैल को दोपहर के समय कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और तेज हवा चल सकती है। 27-28 अप्रैल को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा। 29-30 अप्रैल को देर दोपहर के समय कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। तेज हवा भी चल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें