फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: हॉकी में दम दिखाएंगी बारामुला की अनीश और बसीरत

विज्ञापन
हॉकी ​खिलाड़ी अनीश खुर्शीद। संवाद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बारामुला। जिले की दो युवा हॉकी खिलाड़ियों का चयन झारखंड में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
खेलो इंडिया ट्रेनिंग सेंटर बारामुला की अनीश खुर्शीद और बसीरत अली रांची में होने वाली 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 में अपना दम दिखाएंगी।
विज्ञापन

बुधवार को खेलो इंडिया ट्रेनिंग सेंटर बारामुला की राष्ट्रीय कोच इनायत फारूक ने बताया कि हाल ही में हुए प्रदेशीय मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने पर इन दाेनों खिलाड़ियों का चयन जम्मू-कश्मीर की टीम में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। रांची में शुरू हुई यह प्रतियोगिता 12 अप्रैल तक चलेगी। अनीश खुर्शीद और बसीरत अली की यह उपलब्धि जम्मू-कश्मीर की स्पोर्ट्स काउंसिल के लगातार समर्थन और प्रयासों, और खेलो इंडिया हॉकी सेंटर बारामूला में दी गई समर्पित ट्रेनिंग को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें