फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण तरीके से पूरी होगी अमरनाथ यात्रा, उमड़ेंगे श्रद्धालु : एसएसपी

विज्ञापन
अनंतनाग में बैठक के दौरान एसएसपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
- नवनियुक्त एसएसपी अमोद नागपुरे ने की बैठक, कहा- पुलिस अवाम के साथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी अमोद नागपुरे ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। प्रभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि इस बार भी अमरनाथ यात्रा सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से पूरी होगी।
उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस ने यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं और सभी जरूरी इंतजाम समय रहते पूरे किए जा रहे हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि इस साल बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ेंगे। यात्रा मार्ग, सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, बेस कैंप सुविधाओं और आपातकालीन सेवाओं को लेकर व्यापक योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

अनंतनाग पुलिस का दरवाजा आम जनता के लिए हमेशा खुला है और लोगों की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल कायम करना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। अवाम का भरोसा ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है। हम हर नागरिकों की समस्या सुनने और उसे जल्द हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
अमोद नागपुरे ने जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने, अपराध पर लगाम कसने तथा युवाओं को नशे और असामाजिक गतिविधियों से दूर रखने के लिए विशेष अभियान चलाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों के सहयोग से जिले में अमन, शांति और भाईचारे का माहौल बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।
विज्ञापन


आतंकवाद-रोधी उपायों को मजबूत करने पर जोर
एसएसपी अमोद अशोक नागपुरे ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक परिचय बैठक की। इस बैठक में एसपी मुख्यालय अनंतनाग सन्नी गुप्ता, एसपी नॉर्थ कैंप ऐशमुकाम रमीज राजा, डीएसपी मुख्यालय अनंतनाग सहित सभी एसडीपीओ, एसएचओ शामिल हुए। एसएसपी ने आतंकवाद-रोधी उपायों को मजबूत करने और किसी भी संभावित खतरे को नाकाम करने के लिए उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को नशीले पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग के खिलाफ प्रयासों को तेज करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने युवाओं की सुरक्षा के लिए एक मजबूत नशा-रोधी रणनीति के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके अलावा, उन्होंने नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी कार्यान्वयन की आवश्यकता पर जोर दिया। एसएसपी ने पुलिसिंग में व्यावसायिकता, अनुशासन और जनता-अनुकूल दृष्टिकोण बनाए रखने के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें