फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: हीरपोरा के लोग बोले, प्रशासन क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराए

विज्ञापन
शोपियां का दृश्य। स्रोत पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोपियां। ऐतिहासिक मुगल रोड पर स्थित गांव हीरपोरा आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। शोपियां से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित यह गांव कश्मीर घाटी को पीर पंजाल क्षेत्र से जोड़ता है। यहां के लोग जीविका के लिए कृषि पर अत्यधिक निर्भर हैं। यहां के निवासियों की प्रशासन से मांग है कि इलाके में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।
स्थानीय निवासी शब्बीर अहमद शेख ने बताया कि क्षेत्र में एटीएम सेवाओं की कमी है। लोग छोटी नकद निकासी के लिए शोपियां शहर तक यात्रा करने को मजबूर हैं। इसके लिए उन्हें लगभग 60 रुपये किराया खर्च करना पड़ता है। मुगल रोड जिसे एनएच-44 के महत्वपूर्ण विकल्प के रूप में माना जाता है। इस सड़क पर आवश्यक सुविधाओं की कमी है। सार्वजनिक शौचालय और विश्राम स्थल न होने के कारण यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांववासियों ने संबंधित अधिकारियों से एटीएम की स्थापना, सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करने की मांग की है। लोगों ने इस महत्वपूर्ण मार्ग के साथ एक मुसाफिर खाना के निर्माण की मांग भी उठाई है। लोगों का कहना है कि आलू की खेती उनके आजीविका का प्राथमिक स्रोत है। हीरपोरा का आलू उत्पाद पूरे कश्मीर में प्रसिद्ध है। यहां तक कि क्षेत्र के बाहर के बाजारों तक यह पहुंचता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें