फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: भारी बर्फबारी के बाद गुरेज घाटी का संपर्क टूटा, मुख्य मार्गों पर आवाजाही बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। भारी बर्फबारी के कारण वीरवार को बांदीपोरा-गुरेज सड़क और गुरेज-तुलेल मार्ग बंद कर दिए गए हैं। इन दोनों मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रोक दिए जाने से दूरदराज की गुरेज और तुलेल घाटियों का कश्मीर से संपर्क टूट गया।
अधिकारियों ने बताया कि बांदीपोरा जिले के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण 85 किलोमीटर लंबी बांदीपोरा-गुरेज सड़क बंद कर दी गई है। गुरेज-तुलेल मार्ग पर भी यातायात रोक दिया गया है। बर्फबारी के कारण इन सड़कों के असुरक्षित हो जाने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। हिमस्खलन, सड़कों पर फिसलन और ऊंचे इलाकों में बर्फ जमा होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक इस क्षेत्र में दृश्यता कम हो गई है। मुख्य पहाड़ी मार्गों के बंद होने से सीमावर्ती इलाकों का संपर्क टूट गया है। ये इलाके जरूरी सामान की आपूर्ति और आवाजाही के लिए सड़कों पर ही बहुत ज्यादा निर्भर हैं। एक अधिकारी ने कहा, इलाके में अभी भी बर्फबारी जारी है। हालात पर नजर रखी जा रही है। यातायात की तत्काल बहाली अनिश्चित बनी हुई है। मौसम लगातार खराब हो रहा है।
गुरेज के निवासियों ने बताया कि पूरी घाटी और आस-पास के पहाड़ बर्फ की मोटी चादर से ढक गए हैं। स्थानीय निवासी बशारत अहमद ने कहा, भारी बर्फबारी हो रही है। आवाजाही मुश्किल हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार के बाद संपर्क बहाल करने के लिए बर्फ हटाने का काम शुरू किया जाएगा। हालांकि बर्फबारी की तीव्रता को देखते हुए इसमें समय लग सकता है। बांदीपोरा-गुरेज सड़क राजदान दर्रे से होकर गुजरती है। यह अधिक ऊंचाई और हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों के कारण भारी बर्फबारी के दौरान बंद होने की आशंका वाली सड़कों में से एक है।
विज्ञापन

ऊपरी इलाकों में यात्रा करने से बचें
नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब स्थित गुरेज घाटी सर्दी के कई महीनों तक दुनिया से कटी रहती है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और यात्रियों को सलाह दी है कि वे ऊपरी इलाकों में यात्रा करने से बचें। हालात सामान्य होने तक सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें