फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बर्फबारी से श्रीनगर-कारगिल-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

विज्ञापन
जोजिला दर्रा बंद होने के बाद सड़क पर खड़े बर्फ से लदे यात्री वाहन। स्रोत : सोशल मीडिया। - फोटो : केसीए
विज्ञापन
कारगिल। लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में वीरवार हुई बर्फबारी के कारण जोजिला से होकर जाते श्रीनगर-कारगिल-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। कश्मीर घाटी तथा लद्दाख के बीच संपर्क बाधित हो गया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि द्रास-गुमरी-सोनमर्ग मार्ग पर बर्फबारी के बाद सभी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। मीनामार्ग और जोजिला दर्रे पर भारी बर्फ जमाव की सूचना है। कम दृश्यता और फिसलन भरी सड़क की स्थिति को देखते हुए एहतियातन मार्ग बंद करने का निर्णय लिया गया।

बदले मौसम के कारण कारगिल में तापमान में भी तेज गिरावट दर्ज की गई है। ठंड और बढ़ गई है। प्रमुख मार्गों के बंद होने से स्थानीय लोगों को यात्रा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आवश्यक सेवाओं की आवाजाही भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


सड़क रखरखाव एजेंसियां और यातायात विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मौसम में सुधार के बाद बर्फ हटाने का कार्य शुरू किए जाने की संभावना है। यात्रियों को प्रभावित मार्ग पर यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। अन्य मार्गों पर यात्रा की योजना बनाने से पहले आधिकारिक मौसम एवं यातायात अपडेट का पालन करने के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें