कुलगाम। मंत्री सकीना इत्तू ने शनिवार को कुलगाम में डिस्ट्रिक्ट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का वर्चुअली शिलान्यास किया जो जिले में शिक्षक शिक्षा और शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर मंत्री ने संस्थागत सुविधाओं को उन्नत करके और शिक्षकों के व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देकर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डायट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण और निरंतर व्यावसायिक सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा जिससे पूरे जिले के छात्रों को लाभ होगा। संवाद