हंदवाड़ा। थाना हंदवाड़ा में कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत दर्ज एफआईआर की जांच के सिलसिले में संबंधित राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में बुदकूट हंदवाड़ा में स्थित अचल संपत्तियों को कुर्क किया गया।
ये संपत्तियां घोषित अपराधी जेकेएनओपी नजीर अहमद वानी निवासी बुदकूट हंदवाड़ा जो पुलिस स्टेशन हंदवाड़ा के अधिकार क्षेत्र में आता है, वर्तमान में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में रहने वाला बताया जा रहा है की हैं। कुर्की के लिए चिन्हित संपत्ति में बुदकूट हंदवाड़ा में 7 कनाल और 5 मरले जमीन शामिल है। यह कार्रवाई मामले में चल रही कानूनी कार्यवाही के तहत सक्षम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार शुरू की गई है। पुलिस जिला में कानून को लागू करने, न्यायिक आदेशों को क्रियान्वित करने और फरार अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है।