फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कुलगाम के हब्लिशी स्कूल में स्टाफ की कमी, छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुलगाम। जिले के सरकारी प्राइमरी स्कूल हब्लिशी में स्टाफ की कमी को लेकर छात्रों और अभिभावकों ने वीरवार को प्रदर्शन किया।
छात्रों के परिजन ने आरोप लगाया कि स्कूल पिछले कई दिनों से केवल एक शिक्षक के साथ संचालित किया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे माता-पिता ने कहा कि वर्तमान में स्कूल में 60 से अधिक छात्र नामांकित हैं लेकिन लगभग 20 दिन से केवल एक शिक्षक ही सभी कक्षाओं को संभाल रहा है। उन्होंने कहा कि हम गरीब लोग हैं और अपने बच्चों को निजी संस्थानों में दाखिला देने का खर्च नहीं उठा सकते। उन्होंने कहा कि स्टाफ की कमी के कारण हमारे बच्चों की शिक्षा बहुत प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करे और स्कूल में पर्याप्त शिक्षकों की कमी को दूर करे।
वहीं इस संदर्भ में मुख्य शिक्षा अधिकारी और जोनल शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूल के लिए केवल दो शिक्षक पद स्वीकृत हैं। एक शिक्षक चिकित्सा अवकाश पर था। हमने पहले ही एक अन्य शिक्षक को अस्थायी व्यवस्था के रूप में नियुक्त किया था। अधिकारियों ने कहा कि हालांकि वह जिला स्तरीय नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में व्यस्त था। अधिकारियों ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। समस्या के शीघ्र समाधान के लिए अब स्कूल में एक अतिरिक्त शिक्षक को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें