फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: एक करोड़ खर्च करने के बाद भी नहीं चल रहे फव्वारे

विज्ञापन
बांदीपोरा का गुलशन चौक। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
- गुलशन चौक के फव्वारे खराब, विकास दावों पर जनता मांग रही एक करोड़ रुपये का हिसाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। बांदीपोरा के गुलशन चौक में सीएसआर फंड के तहत कथित तौर पर किए गए विकास कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारी समुदाय में भारी रोष है। एक करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होने के दावों के बावजूद जमीन पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है।

ट्रेडर्स फेडरेशन बांदीपोरा के अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता में कहा कि एक करोड़ रुपये कोई छोटी रकम नहीं है लेकिन यहां कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा। दो फव्वारों की स्थापना और पास के पार्क की फेंसिंग पर भारी-भरकम राशि खर्च दिखाई गई है मगर फव्वारे कभी लगातार नहीं चले। हर साल मरम्मत और रखरखाव के नाम पर फिर पैसे आवंटित होते हैं लेकिन फव्वारे कुछ दिन चलकर बंद हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बशारत अहमद ने भी गहरी आपत्ति जताई। उनका कहना है कि सिर्फ दो फव्वारे और पार्क की घेराबंदी पर इतनी बड़ी रकम खर्च करना बेहद संदिग्ध है। उन्होंने प्रशासन से पारदर्शी जांच करवाने और जनता के सामने सारे तथ्य लाने की मांग की। इलाके के लोग भी यही सवाल उठा रहे हैं कि जब तथाकथित विकास कार्यों की यही हालत है, तो असली विकास हो कहां रहा है। गुलशन चौक का मामला अब जनता के लिए बड़ा सवाल बन चुका है और लोग प्रशासन से फंड के उपयोग का स्पष्ट जवाब मांग रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें