फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे मातरम इस्लाम में नाजायज : ग्रैंड मुफ्ती

विज्ञापन
मुफ्ती नासिर उल इस्लाम। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
- कहा, ग्लेशियरों से छेड़छाड़ आने वाली पीढ़ियों की तबाही का संकेत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के ग्रैंड मुफ्ती नासिर-उल-इस्लाम ने एक वीडियो संदेश जारी कर वंदे मातरम के गायन और कश्मीर की नाजुक पारिस्थितिकी (पर्यावरण) से हो रही छेड़छाड़ जैसे दो बेहद संवेदनशील मुद्दों पर अपना स्पष्ट और कड़ा रुख पेश किया है। उन्होंने कहा, वंदे मातरम इस्लाम में नाजायज है। उन्होंने प्रशासन पर उनके दफ्तर की घेराबंदी कर मीडिया को उनसे मिलने से रोकने का भी गंभीर आरोप लगाया है।

बयान की शुरुआत में ग्रैंड मुफ्ती ने बताया कि जनता के आग्रह और अपनी धार्मिक व नैतिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए वे इन अहम विषयों पर मीडिया के माध्यम से अपने विचार रखना चाहते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जब पत्रकारों को बुलाया गया, तो आनन-फानन में उनके दफ्तर की घेराबंदी कर दी गई और मीडिया बिरादरी को उनसे मिलने से रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक पहलू पर बोलते हुए मुफ्ती नासिर-उल-इस्लाम ने दो-टूक कहा कि इस्लामी दृष्टिकोण से वंदे मातरम'''' पढ़ना या ऐसे किसी भी समारोह में शामिल होना किसी भी सूरत में जायज नहीं है। उन्होंने कश्मीर की बिगड़ती पर्यावरणीय स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ग्लेशियरों से छेड़छाड़ आने वाली पीढ़ियों की तबाही का संकेत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें